फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मगरमच्छ को लाठियों से पीटकर मार डाला

Thu, 18 Aug 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : amarujala
विज्ञापन
गोमती व सरायन नदी के संगम के पास गुरुवार सुबह एक मगरमच्छ का शव संदिग्ध हालात में पड़ा देखा गया। लोगों का कहना है कि बुधवार रात ग्रामीणों ने मगरमच्छ को लाठियों से पीटकर मार डाला है। खबर पाकर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की। उन्होंने मगरमच्छ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


वन दरोगा सतेन्द्र बहादुर सिंह का कहना है कि मामले से उच्च अधिकारियों को जानकारी दी गई है। संदना इलाके के पटौवा गांव के पास बुधवार देर रात गोमती नदी के पास एक ट्रैक्टर चालक ने मगरमच्छ को आते हुये देखा। इस पर ट्रैक्टर चालक ने शोर मचाया तो पटौवा गांव के लोग मौके पर पहुंचे।

ग्रामीणों का शोरगुल सुनकर पड़ोस के महोदिनपुर, पटुईया, रंगुईया, भभूतीपुर, हिंडौरा आदि गांव के लोग एकत्रित हो गये। ग्रामीणों ने मगरमच्छ को लाठी-डंडों व से पीटकर मार डाला। शव को हिंडौरा गांव के पास गोमती व सरायन नदी के संगम के पास डाल कर भाग गए। सूचना पर गुरुवार को वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने ग्रामीणों से पूछताछ की। उन्होंने मगरमच्छ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें