निकाय में जिले भर की 11 पालिका-पंचायतों में 42 हजार युवा मतदाता बने हैं। बीएलओ की ओर से घर-घर चलाए गए मतदाता पुनरीक्षण अभियान में इनके आवेदन स्वीकार किए। अब गुरुवार को निकाय की वोटर लिस्ट का प्रकाशन होगा। बाद में उस पर दावे और आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी।
स्थानीय नगर निकायों का पंचवर्षीय कार्यकाल जुलाई 2017 में समाप्त हो रहा है। ऐसे में राज्य निर्वाचन आयोग निकायवार वोटर लिस्ट को दुरुस्त करने में लगा है। इसे लेकर राज्य निर्वाचन आयोग 15 जून से 25 जुलाई तक निकायों की मतदाता सूचियों को दुरुस्त करने के लिए पुनरीक्षण अभियान चलाया।
इस अभियान में बीएलओ ने घर-घर गणना व सर्वेक्षण कर नए व छूटे मतदाताओं से आवेदन स्वीकार किए। यही नहीं मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने को निकाय में पहली ऑनलाइन आवेदन भी प्राप्त किए गए।
अभियान में 42 हजार लोगों के नाम वोटर लिस्ट बढ़ाए गए। वहीं 43 हजार के करीब नाम डिलीट किए गए हैं। ड्राफ्ट के रूप में वोटर लिस्ट का 18 अगस्त को प्रकाशन किया जाएगा। सभी निकाय व मतदान केंद्र लोग वोटर लिस्ट में अपना नाम देख सकेंगे।
ऑनलाइन आए महज 26 आवेदन
राज्य निर्वाचन आयोग ने निकाय की मतदाता सूची में नाम बढ़ाने के लिए पहली बार ऑनलाइन आवेदन लेने की व्यवस्था की थी। लेकिन जिले में प्रचार-प्रसार के अभाव में ऑनलाइन मतदाता बनने में किसी ने रुचि ही नहीं दिखाई। 11 पालिका व पंचायत में मात्र 26 आवेदन ही ऑनलाइन आए।