फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: उमस भरी गर्मी में दिनभर पसीना पोंछते रहे लोग

Fri, 01 May 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
धूप से बचने के लिए छाता लगाकर जाती महिला। संवाद
विज्ञापन
सीतापुर। मौसम विभाग के पूर्वानुमान से लोगों में जगी बारिश की उम्मीद पूरी नहीं हुई। बृहस्पतिवार सुबह बादल छाने व हवा का रुख बदलने से तापमान जरूर नीचे खिसका, लेकिन अधिकांश समय तेज धूप निकली रही। इससे उमस बढ़ गई। लोग दिनभर पसीना पोंछते नजर आए। पांच डिग्री की गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 32 डिग्री, जबकि दो डिग्री खिसक कर न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
विज्ञापन


जिले में बीते पखवाड़े भर से भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल करके रख दिया। बुधवार से मौसम में परिवर्तन हुआ और बादलों की आवाजाही के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बादलों के चलते तपिश व लू के थपेड़ों से राहत मिली पर उमस कम नहीं हुई।

मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को बादल छाने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना व्यक्त की थी। मौसम के पूर्वानुमान को लेकर लोगों को उम्मीद थी कि बारिश होने से गर्मी में कुछ और कमी आएगी और राहत मिलेगी। हांलाकि, पूर्वानुमान के उलट बृहस्पतिवार को पूरे दिन उमस भरी गर्मी ने लोगों को पसीने से तरबतर कर दिया।
विज्ञापन


सुबह कुछ देर तक बादल रहे, लेकिन अधिकांश समय धूप तेज होने से लोग परेशान रहे। बुधवार की तुलना में अधिकतम तापमान पांच व न्यूनतम दो डिग्री कम जरूर हो गया, लेकिन उमस पर इसका कोई असर नजर नहीं आया।

विजय ने बताया कि उमस भरी गर्मी ने बेचैनी बढ़ा दी है। सबसे ज्यादा परेशानी घर व दफ्तरों के अंदर हो रही है। पंखे व कूलर चलने पर भी पसीना नहीं सूख रहा है। गृहिणी अंकिता ने बताया कि उमस का आलम यह रहा कि रसोई घर में जाने के कुछ देर बाद पसीने से कपड़े भीग जाते हैं। गर्मी के मारे बुरा हाल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें