फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: खंडित प्रतिमा लगाने पर भड़के लोग

Sat, 01 Nov 2025 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरगांव (सीतापुर)। गौरीशंकर मंदिर में स्थित सूर्यकुंड में खंडित प्रतिमा लगाने को शनिवार को विवाद हो गया। लोगों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार की ओर से खंडित प्रतिमा लगाई जा रही है। मौके पर पहुंचीं एसडीएम ने किसी तरह मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

सूर्यकुंड तीर्थ अंतर्गत एक कुएं के ऊपर 21 फिट ऊंची भगवान शिव प्रतिमा लगाई जानी है। आरोप है कि वहां पर खंडित प्रतिमा को लगाया जा रहा था। जब लोगों ने इसका विरोध किया तो नगरपालिका चेयरमैन गफ्फार खान मौके पर पहुंचे।
उन्होंने प्रतिमा का बजट ही न होने की बात कही। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि जिम्मेदारों ने बताया कि प्रतिमा कहीं से मंगाई गई थी। वहां से लाने के चक्कर में खंडित हुई है। हंगामे के बीच एसडीएम धामिनी एम दास मौके पर पहुंचीं।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से बात कर समझाया, इसके साथ ही मूर्तिकार से लिखित गारंटी कार्ड देने और प्रतिमा को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। साथ ही मूर्तिकार से रथ सवार सूर्य भगवान की मूर्ति को कल तक लगवाने को कहा। एसडीएम ने थानाध्यक्ष अरविंद पांडेय से भी प्रतिमा को नियत स्थान पर लगवाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें