फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात से आकर लोग सीतापुर में बनवाते थे आंख

विज्ञापन
फोटो-35 सीतापुर में ग्रासफार्म मैदान पहुंचकर लोगों का अभिवादन करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - स - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पुराने दिनों की याद ताजा करते हुए सीतापुर से नाता जोड़ा। कहा कि बचपन में जब वे गांव में रहते थे तो सीतापुर के आंख अस्पताल का नाम सुनते थे। गुजरात से लोग सीतापुर आकर अपनी आंख बनवाते थे। उस समय वे समझते थे कि सीतापुर गुजरात के किसी हिस्से में होगा। जब बड़े हुए तो सीतापुर के आंख अस्पताल के बारे में जाना और समझा।
विज्ञापन

सीतापुर के ग्राफ फार्म पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम ने सीतापुर के दरी उद्योग की जमकर तारीफ की। पीएम बोले, सीतापुर की सूती व ऊनी दरियां देशभर में मशहूर हैं। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने ‘एक जिला एक उत्पाद’ योजना शुरू करके दरी उद्योग को बढ़ावा दिया है। पीएम ने लोगों से स्वदेशी अपनाने की अपील की।
विपक्षियों पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर आपके दरी उद्योग को बढ़ावा मिलेगा तो उनको अच्छा नहीं लगेगा। इसका श्रेय मोदी व योगी को जाएगा। इसलिए वह कभी भी आपकी दरियों का बाजार बनने नहीं देंगे। आपकी दरियां पूरे हिन्दुस्तान के बाजार में बिके, कुछ इस तरह की योजनाएं बनाई जाएंगी।
विज्ञापन

सीतापुर से जुड़ते हुए कहा, यहां का नैमिषारण्य तीर्थ प्रमुख स्थल है। पिछली सरकारों ने विकास के नाम पर कुछ नहीं किया। भाजपा ने नैमिषारण्य के विकास के लिए ढेर सारी योजनाएं शुरू की है। सीतापुर के किसानों को वे दिन याद होंगे, जब एक चीनी मिल के सामने गन्ना किसानों पर जमकर लाठियां चली थी। किसान आज भी वह दिन नहीं भूले हैं। अब तो मोबाइल पर ही मेसेज आया और मोबाइल से ही अपना गन्ना तौल करा देते हैं।
रोजगार के दिए जाएंगे बेहतर अवसर
प्रधानमंत्री मोदी ने नौकरी के नाम पर विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा। पीएम बोले, अगर 2007 से 2017 के बीच की बात की जाए तो करीब 10 सालों में यूपी में महज दो लाख लोगों को नौकरी दी गई। अगर यूपी सरकार की बात की जाए तो पांच साल में 4.50 लाख युवाओं को नौकरी दी गई है। पीएम बोले, परिवारवाद में कैसे नौकरी मिलती थी... यह आप सब बखूबी जानते हैं। पीएम बोले आगे भी रोजगार के बेहतर अवसर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें