जिला सहकारी बैंक में तैनात एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को सोमवार को बर्खास्त कर दिया गया। जबकि कनिष्ठ शाखा प्रबंधक को बाबू बना दिया गया। यह कार्रवाई बैंक हित में काम न करने पर की गई है।
जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष नीरज कुमार वर्मा ने बताया कि बैंक में तैनात चपरासी कमलेश कुमार शुक्ला को बर्खास्त कर दिया गया है। कमलेश लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे थे, जिसके चलते उन्हें निलंबित कर दिया गया था।
इस मामले को संज्ञान में लेते हुए प्रदेश सहकारी संस्थागत सेवा मंडल ने उन्हें सेवा से बर्खास्त करने की अनुमति दे दी है। जिसके बाद उसे तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं कनिष्ठ शाखा प्रबंधक धर्मेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव को डिमोशन करते हुए बाबू (लिपिक/ कैशियर) बनाया गया है।