फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 50.99 लाख से पीपर तालाब का होगा कायाकल्प

Fri, 20 Mar 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। नगर के कटरा मोहल्ला स्थित ऐतिहासिक पीपर तालाब का 50.99 लाख से कायाकल्प किया जाएगा। शासन ने 50.99 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। शुक्रवार को अधिशासी अधिकारी अनूप कुमार राय, वरिष्ठ लिपिक नीरज गौड़ व पालिका टीम ने मौके पर पहुंचकर तालाब का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी ने बताया कि यह कार्य राज्य सेक्टर की नगरीय झील, तालाब व पोखर संरक्षण योजना के तहत किया जाएगा। स्वीकृत धनराशि की पहली किस्त के रूप में 25.50 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि वर्षों से उपेक्षित इस तालाब का कायाकल्प होने से न केवल क्षेत्र की सुंदरता बढ़ेगी बल्कि जल संरक्षण का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें