फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: निर्माण कार्य पूरा कराए बिना निकाला भुगतान

Thu, 09 Jul 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सकरन। ब्लॉक की ग्राम पंचायत किरतापुर में कूड़ाघर निर्माण में अनियमितता का आरोप लगा है। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधान और सचिव ने जिम्मेदारों की मिलीभगत से निर्माण कार्य पूरा कराए बिना ही चार लाख रुपये से अधिक का भुगतान निकाल लिया है। ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत कर निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों के अनुसार ग्राम पंचायत किरतापुर ब्लॉक मुख्यालय से मात्र दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कूड़ाघर निर्माण का प्रस्ताव पारित किया गया था। ग्रामीणों के अनुसार निर्माण के नाम पर केवल दीवारें खड़ी की गईं और शेड डालने के लिए एंगल लगवाए गए। बताया कि वहां न तो टिन शेड लगाया गया, न ही फर्श और इंटरलॉकिंग का काम कराया गया।
विज्ञापन

इसके बावजूद कूड़ाघर निर्माण के लिए चार लाख रुपये से अधिक की धनराशि आहरित कर ली गई। शिकायत के अनुसार हैंडपंप, गेट और बाउंड्रीवॉल के निर्माण के नाम पर मई, जून और जुलाई में दो लाख 63 हजार 387 रुपये, इंटरलॉकिंग निर्माण के नाम पर अप्रैल में 52 हजार 421 रुपये, मिट्टी पटाई के नाम पर 23 मई को 66 हजार 384 रुपये और हैंडपंप स्थापना के नाम पर फरवरी में 31 हजार 482 रुपये निकाले गए। इस प्रकार कुल चार लाख 13 हजार 673 रुपये की धनराशि का भुगतान कर दिया गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि कूड़ाघर में न तो टिनशेड लगा है और न ही इंटरलॉकिंग का काम हुआ है। ग्रामीणों उमेश कुमार, जितेंद्र कुमार, गुड्डू, बबलू आदि ने मामले की जिलाधिकारी से शिकायत कर तत्काल जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें