30 मरीजों ने करवाया इलाज
शहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खूबपुर में रविवार को करीब 30 मरीज इलाज कराने पहुंचे। मेले में मरीज तो अधिक आए लेकिन उन्हें सुविधाएं नहीं मिल सकी। मरीजों को जांच के लिए जिला अस्पताल व कई दवाओं को बाहर से खरीदने की सलाह दी गई।
परेशान दिखे मरीज
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सदर बाजार में 35 मरीज सुबह पहुंचकर अपना इलाज करवाया। चिकित्सक समय से आए, लेकिन यहां पर भी जांच की सुविधा न होने से मरीज परेशान दिखे। मरीज बोले दवा यहां लेते है और जांच करवाने के लिए जिला अस्पताल जाना पड़ता है।
एक सप्ताह की दी दवाएं
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गापुरवा में 40 मरीजों ने अपना इलाज करवाया। इस केंद्र पर बुखार, जुकाम, खांसी के मरीज अधिक नजर आए। चिकित्सकों ने डेंगू से जांच करवाने की सलाह दी। वहीं एक सप्ताह की दवाई देकर फिर से जांच रिपोर्ट लेकर आने के निर्देश दिए।
सीतापुर। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में मरीजों का विश्वास बना हुआ है लेकिन यहां पर सुविधाएं कम होने से मरीजों को भागदौड़ करनी पड़ रही है। दवाओं की कमी व जांच की सुविधा न होने से मरीज भटक रहे हैं। रविवार को करीब 3800 मरीजों ने मेले में पहुंचकर इलाज करवाया।
मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला रविवार को जिले के 66 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हुआ। सुबह से ही मेले में मरीजों की भीड़ नजर आई। चिकित्सक समय से पहुंचकर मरीजों का इलाज करते रहे लेकिन मेले में कई दवाओं की कमी नजर आई। वहीं जांच की सुविधा न होने से मरीजों को जिला अस्पताल व सीएचसी भेजा गया। सीएमओ डॉ. हरपाल सिंह ने बताया हो सकता है कि किसी केंद्र पर दवा समाप्त हो गई है लेकिन स्टोर में पर्याप्त दवाएं मौजूद हैं।