फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम होने लगे मरीज, 30 मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में कोरोना का संक्रमण धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। पिछले दो दिन से कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है, इससे जिला प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। बुधवार को जिले में महज 30 लोग संक्रमित मिले है। इन्हें होम आइसोलेट कर दिया गया है। अब जिले में एक्टिव केसों की संख्या 411 हो गई है। चिकित्सक उम्मीद जता रहे हैं कि अगर ऐसे ही कम केस आते रहे तो जल्द ही जिला कोरोना मुक्त हो जाएगा।
विज्ञापन

जिले में कोरोना की रफ्तार अब धीरे पड़ने लगी है। करीब एक माह पहले एक दिन मेें सैकड़ों आने वाले केस अब थमते जा रहे हैं। पिछले 10 दिन से 50 से कम ही केस आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बुधवार को 3923 लोगों की कोरोना की जांच की गई है। जबकि अब रोजाना जांच का दायरा साढ़े तीन हजार से अधिक जा रहा है।
इस दौरान पूरे जिले में केवल 30 लोग संक्रमित मिले हैं। इस गिरते संक्रमण के ग्राफ के कारण जिले में अब एक्टिव केस 411 ही बचे हैं। सबसे अधिक राहत मौतों को लेकर आई है। पिछले दो दिन से जिले में कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है। जिले में मौत का आंकड़ा 171 हो गया है।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिंह का कहना है जिले में संक्रमण कम होने से राहत मिल रही है। संक्रमण कम जरूर हो रहा है, लेकिन खतरा बना हुआ है। इसलिए प्रोटोकॉल का पालन करते रहे। इसी से राहत मिलेगी।
मरीजों से मुक्त होने की ओर एल-टू
कोविड मरीजों को भर्ती करने के लिए सीएचसी खैराबाद, जिला अस्पताल व हिन्द अस्पताल में व्यवस्था की गई है। लेकिन आने वाले अधिकतर मरीज होम आइसोलेट हो रहे हैं। होम आइसोलेशन में ही वह ठीक हो रहे हैं। इससे खैराबाद व हिन्द अस्पताल में कई दिन से एक भी कोविड मरीज भर्ती नहीं है। केवल जिला अस्पताल के एल-टू में तीन मरीज ही भर्ती है। इससे उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही जिला अस्पताल भी कोविड मरीजों से मुक्त हो जाएगा।
मरीजों की घट रही संख्या
जिले में लगातार मरीजों की संख्या घट रही है। यह हम सभी के लिए राहत वाली बात है। कोविड अस्पतालों में अब गंभीर मरीज भी कम आ रहे हैं। इससे भर्ती मरीजों की संख्या कम हो रही है।
विज्ञापन

डा. मधु गैरोला, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें