फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: अस्पताल में बढ़े संक्रामक बीमारियों के मरीज

Tue, 17 Jun 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। उमस भरी गर्मी के साथ ही संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगा है। इससे जिला अस्पताल की ओपीडी में गेस्ट्रो-डायरिया, बुखार व पेट दर्द की तकलीफ से पीड़ितों की संख्या बढ़ी है। सोमवार को ओपीडी परीक्षण के लिए 2072 मरीज पहुंचे। इनमें सौ से अधिक मरीज उल्टी दस्त व डायरिया की बीमारी से पीड़ित थे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सोमवार को ओपीडी कक्षों में बाहर मरीजों की लंबी कतारें दिखी। इनमें से अधिकतर मरीज बुखार, पेट दर्द, उल्टी और दस्त व अन्य बीमारियों के शामिल रहे।
डाॅ. अरशद जमाल ने बताया कि दिन व रात का तापमान बढ़ने के कारण शरीर में पानी की कमी होने से संक्रमण फैलने का खतरा अधिक रहता है। इस कारण मरीजों के प्लेटलेट्स भी घट रहे हैं। पहले से सांस के मरीजों की संख्या भी अधिक हो गई है। इससे बचने के लिए खूब पानी पीने के साथ ही बाहर के बने तले भुने खाने को भी खाने से परहेज बरतना चाहिए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें