हरगांव। सीतापुर-लखीमपुर राजमार्ग पर सेमरीभान गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक सड़क किनारे खड्ड में पलट गया। सूचना पर पहुंचे पीआरवी (पुलिस रिस्पांस वेहिक्ल) जवानों ने चालक को बाहर निकाला और सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के लोनियनपुरवा निवासी सरस्वती प्रसाद (40) लखीमपुर की ओर ट्रक से जा रहे थे। इस दौरान सेमरीभान गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर ट्रक सड़क किनारे खड्ड में पलट गया। इसमें ट्रक चालक सरस्वती प्रसाद ट्रक केबिन के अंदर ही फंस गए। सूचना पर आई पीआरवी के जवानों ने ट्रक ड्राइवर को सकुशल बाहर निकाला।