फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सील अस्पतालों में भर्ती किए जा रहे मरीज

Sun, 26 Oct 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सकरन(सीतापुर)। तीन अक्तूबर को जांच के बाद सील किए गए चार अस्पताल बिना अनुमति के फिर से खुल गए हैं। बकायदा मरीजों को भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है। जांच अधिकारी ने मामला संज्ञान में आने पर एसपी को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन

सकरन में 50 से अधिक अस्पताल बिना पंजीकरण के चल रहे हैं। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से अस्पताल व नर्सिंग होम में इलाज के दौरान हो रही मौतों की शिकायत की थी। ग्रामीणों की शिकायत पर तीन अक्तूबर को जांच करने आई स्वास्थ्य विभाग की टीम को एसएम हास्पिटल सांडा, नोवा हास्पिटल सकरन व बाला जी हॉस्पिटल गोडियनपुरवा समेत चार हास्पिटल बगैर पंजीकरण के चलते मिले थे।
एसीएमओ डॉ. राजशेखर ने चारों अस्पतालों को सील कर दिया था। जांच चल रही थी। अब इन सभी अस्पतालों का संचालन दोबारा से शुरू हो गया है। जांच अधिकारी डॉ. राजशेखर ने बतायाकि किसी अस्पतालों को खोलने के लिए विभागीय अनुमति नहीं दी गई है। इन पर कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें