फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बिना पंजीकरण चल रहे नर्सिंग होम में मरीज की मौत, शव रखकर हंगामा

विज्ञापन
नर्सिंग होम के बाहर लगी लोगों की भीड़। - फोटो : नर्सिंग होम के बाहर लगी लोगों की भीड़।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी खैराबाद (सीतापुर)। नगर के बिसवां मार्ग पर पावर हाउस के पास बिना पंजीकरण के चल रहे वेदांता नर्सिंगहोम में इलाज के दौरान बृहस्पतिवार देर शाम एक मरीज की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शांत कराया। उधर, इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को सील कर दिया।
विज्ञापन

इलाके के बेनीपुर सिपाह निवासी पुत्तीलाल लोधी (55) को पेट में दर्द की शिकायत पर घरवालों ने बृहस्पतिवार शाम खैराबाद नगर के वेदांता नर्सिंग होम में भर्ती कराया। इलाज के दौरान कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। चचेरे भाई ओरीलाल ने बताया कि शव घर ले जाने पर शरीर में कई जगह फफोले दिखाई पड़े। इससे मालूम पड़ता है कि गलत इलाज किया गया है। यह जानकारी होने पर परिजन भड़क उठे और शुक्रवार सुबह ग्रामीणों के साथ अस्पताल के बाहर शव रखकर प्रदर्शन करने लगे।
थाना प्रभारी साबिर अली ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए सूचना स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई। सीएचसी प्रभारी डॉ. राहिल फरीद ने बताया कि जांच में अस्पताल बिना पंजीकरण के चलता मिला है। ऐसे में उसे सील कर दिया गया है। तीमारदारों की ओर से शिकायती पत्र मिलने के बाद मरीज की मौत के कारणों की जांच कराई जाएगी। उधर, मामले में अस्पताल प्रशासन का पक्ष नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें