मिश्रिख। कोतवाली क्षेत्र में परिक्रमा कर रहा एक श्रद्धालु मंगलवार को बेहोश हो गया। साथियों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती करवाया। वहां उनकी मौत हो गई। हरदोई के पिहानी निवासी नरेश चंद्र मिश्रा (86) मिश्रिख में परिक्रमा कर रहे थे।
मंगलवार दोपहर सिधौली मार्ग पर क्रॉसिंग के पास वह चक्कर खाकर गिर गए। अन्य परिक्रमार्थियों ने उन्हें स्थानीय सीएचसी में भर्ती करवाया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।