पिसावां। कर्मलकुइयां में आयोजित द्वारिका सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट का पांचवां मैच रविवार को पंखियापुर और बिचपरिया की टीमों के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में पंखियापुर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 रन से जीत दर्ज की।
पंखियापुर के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 10 ओवर में टीम ने 60 रन बनाए। टीम की ओर से सौरभ सिंह भदौरिया ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 15 गेंद पर 35 रन की पारी खेली, जिससे टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। 61 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिचपरिया की टीम पंखियापुर के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 50 रन पर ऑलआउट हो गई। पंखियापुर की ओर से प्रदीप सिंह भदौरिया ने घातक गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में केवल 15 रन देकर पांच महत्वपूर्ण विकेट झटके और मैच का रुख अपनी टीम के पक्ष में मोड़ दिया। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्रदीप सिंह भदौरिया को मैन ऑफ द मैच चुना गया।