तंबौर (सीतापुर)। बिसवां खुर्द गांव के बाहर आम के बाग में शुक्रवार सुबह करीब पांच फीट लंबा अजगर दिखाई पड़ने से अफरातफरी मच गई। बांस के झुरमुट में लिपटे अजगर को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने अजगर को सुरक्षित कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों ने बताया कि यह अजगर पिछले एक सप्ताह से गांव के आसपास खेतों और बागों में दिखाई दे चुका था। क्षेत्रीय वनाधिकारी लहरपुर अभिषेक सिंह ने बताया कि अजगर को जंगल में छोड़ दिया गया है।