फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: उफनाए नाले में मगरमच्छ दिखने से दहशत

Tue, 08 Sep 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
इसी नाले में दिखा मगरमच्छ
विज्ञापन
लहरपुर। तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित ग्राम नाउन पुरवा में उफनाए नाले में मंगलवार को मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत है। सूचना पर वन दरोगा अरविंद गिरी व वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के साथ नाव से नाले में मगरमच्छ की तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

बता दें कि सोमवार शाम तहसील के अधिकारियों व कर्मियों ने नाव से गांव जाते समय नाले में मगरमच्छ देखा था। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई थी। इस संबंध में वन दरोगा अरविंद गिरी ने बताया कि नाले में पानी अधिक होने के कारण मगरमच्छ का पता नहीं चल सका है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को सतर्क किया गया है, विभाग की ओर से निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें