सीतापुर। सकरन में एक युवक के पास पाकिस्तानी नोट मिला। यूपी 112 पर सूचना मिलने के बाद उसे पुलिस की हिरासत में ले लिया गया है हालांकि पुलिस की पूछताछ में युवक संदिग्ध नहीं पाया गया। इसलिए उसको छोड़ दिया गया है।
सकरन निवासी दूसरे समुदाय के एक युवक के पास बृहस्पतिवार को दस रुपये का पाकिस्तानी नोट पाया गया। इसकी शिकायत लोगों ने पुलिस को दी। जब जांच की गई तो युवक के पास सऊदी अरब से संबंधित एक रेजीडेंट आईडी कार्ड भी पाया गया। लोगों ने बताया कि युवक हिंदुस्तान का कोई कागज नहीं दिखा पाया। इसके लिए उसे सकरन थाने पर लाया गया।
थानाध्यक्ष नवनीत मिश्र के मुताबिक युवक के पास आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज हैं। वह वर्ष 2022 में सऊदी काम करने के लिए गया था। इस वर्ष 18 मई को वापस आया है। सऊदी अरब में पाकिस्तानी लोग भी काम करते हैं। युवक ने बताया कि है यह नोट उन्हीं लोगों के पास से उनको मिला है। उसके सऊदी जाने का टिकट व अन्य कागजात बरामद हुए हैं।