सीतापुर। जिले में इस बार 117 केंद्रों पर खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 मूल्य समर्थन योजना के तहत धान की खरीद होगी। इसके लिए किसानों का पंजीकरण शुरू हो गया है। मंगलवार को 26 किसानों ने अपना पंजीकरण करवाया है। एक अक्तूबर से इन सभी निर्धारित केंद्रों पर खरीद होगी।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि इस वर्ष न्यूनतम समर्थन मूल्य में 69 रुपये की वृद्धि की गई है। वृद्धि के बाद काॅमन धान को 2369 रुपये प्रति क्विंटल व ग्रेड ए श्रेणी के धान को 2389 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा।
इसके लिए जिले में खाद्य विभाग के 27, पीसीएफ के 44, पीसीयू के 35, यूपीएसएस के 8, भारतीय खाद्य निगम के 2 और मंडी समिति का एक केंद्र बनाया गया है। किसान विभागीय वेबसाइट fcs.up.gov.in पर धान खरीद वर्ष 2025-26 के लिए अपना ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।