सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में स्थित केंद्रीय आयुध भंडार में ड्यूटी कर रहे पीएसी के जवान की शनिवार को संदिग्ध हालात में तीन गोलियां लगने से मौत हो गई।
एसपी अंकुर अग्रवाल के मुताबिक, 24 बटालियन मुरादाबाद में तैनात अमरोहा निवासी हिमांशू (26) दो माह पहले आयुध भंडार में ड्यूटी के लिए भेजे गए थे। शनिवार सुबह करीब 10 बजे सूचना मिली कि दो मंजिला वॉच टावर पर तैनात हिमांशु को उनकी ही इंसास राइफल से गोलियां लगीं।
वहां के स्टाफ व अन्य लोगों की सहायता से हिमांशु को सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई। एसपी का कहना है कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम भी बनाई जाएगी।