पिसावां से मृतक मुतीम की फ़ाइल फोटो।
पिसावां (सीतापुर)। छोटा सहुआपुर गांव में बालू खनन के गड्ढे में भरे बारिश के पानी में डूबकर एक किशोर की मौत हो गई। रहीस का 13 वर्षीय पुत्र मुतीम शुक्रवार को बकरी चराने के लिए घर से निकला था। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रातभर खोजबीन के बाद शनिवार सुबह उसका शव भुवनेश्वरी ब्रिक फील्ड के पास बालू खनन से बने बारिश के पानी से भरे गड्ढे में उतराता मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।