फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक दुकानों पर पलटा, एक मरा

Sun, 03 Jan 2016 11:26 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में रविवार शाम गन्ना लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर दुकानों पर पलट गया। समाचार लिखे जाने तक एक व्यक्ति के मरने की पुष्टि हुई थी, जबकि तीन घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


मरने वाला आम आदमी पार्टी का कस्बा प्रभारी था। हादसे के बाद शहर विधायक राधेश्याम जायसवाल मौके पर पहुंचे और वहां बीच सड़क पर बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

इससे सीतापुर हरदोई मार्ग पर यातायात अवरुद्ध हो गया। रामकोट निवासी संतोष कुमार (40) कस्बे में ही कपड़ों की सिलाई की दुकान खोले थे। संतोष आम आदमी पार्टी के कस्बा प्रभारी भी थे। 
विज्ञापन


रविवार शाम गन्ने से ओवरलोड ट्रक जवाहरपुर चीनी मिल जा रहा था। दुकान के सामने से गुजरते ही ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे कई दुकानों में बैठे लोग व राहगीर दब गए।

खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से गन्ना हटाकर दबे हुए लोगों को बाहर निकाला जाने लगा। काफी मशक्कत के बाद गन्ने के नीचे दबे संतोष कुमार, कस्बा निवासी राम चरन, उसके भाई श्याम चरन व शिवचरन को बाहर निकाला लेकिन तब तक संतोष कुमार की मौत हो चुकी थी।

जबकि रामचरन, शिवचरन व श्याम चरन घायल थे, जिन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया।  देर रात तक बचाव कार्य चला। उधर, विधायक राधेश्याम जायसवाल मौके पर पहुंचे और पीड़ितों का हाल जाना।

इस पर लोग खस्ताहाल सड़क का हवाला देते हुए, भड़क गए और प्रदर्शन करने लगे। नागरिकों के साथ प्रदर्शन में शहर विधायक भी शामिल हो गए। इससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें