फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में पुजारी की हत्या

Sun, 03 Jan 2016 11:22 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पिसावां थाना क्षेत्र में पुजारी का अपहरण करने के बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। उसका शव गेहूं के खेत में पड़ा मिला। पुजारी के परिवार ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन


घटना का कारण चुनावी रंजिश बताया जा रहा है। आरोपियों में एक व्यक्ति प्रधान पद का प्रत्याशी था। परिवार का कहना है कि चुनाव में हारने के कारण ही उसने इस घटना को अंजाम दिया।

पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कह रही है। मिश्रिख के ग्राम अरसेड़ा निवासी मंशाराम (50) क्षेत्र के गोला बाबा मंदिर में पुजारी था। वह मंदिर में ही रहता था।
विज्ञापन


शनिवार रात वह संदिग्ध हालात में लापता हो गया। उधर, रविवार सुबह पिसावां थाना क्षेत्र के ग्राम फरिहा के निकट तालाब पर नित्यक्रिया को गए कुछ ग्रामीणों ने निकट के एक गेहूं के खेत में पुजारी का शव पड़ा देखा। उसके सिर पर चोट के निशान थे।

गले में गमछे का बना फंदा कसा हुआ था। खबर फैलते ही मंशाराम के छोटे भाई जगमोहन की पत्नी गायत्री मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त की। गायत्री ने गांव के गुड्डू, डफरापुर निवासी मदन, अंबरीश व पिसावां के कोहरावां निवासी अशोक के खिलाफ तहरीर दी है।

गायत्री देवी का आरोप है कि हाल ही में प्रधानी के चुनाव में गुड्डू प्रत्याशी था, जिसका मंशाराम ने विरोध किया था। उसी बात को लेकर गुड्डू रंजिश मानने लगा। चुनाव में हार के बाद गुड्डू मंशाराम की हत्या के फिराक में था।

शनिवार रात गुड्डू ने अपने तीन अन्य साथियों की मदद से पहले अपहरण किया और इसके बाद गला घोटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को खेत में फेंक दिया। वहीं मामले की सूचना मिलते ही एएसपी सुभाषचंद्र गंगवार मौके पर पहुंचे।

थानाध्यक्ष रंधा सिंह ने बताया कि घटना के हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। हत्या की पुष्टि होने पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें