फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सड़क पर यमदूत बनकर दौड़ रहे गन्ना लदे ओवरलोड वाहन, हादसे का खतरा

Tue, 19 Nov 2024 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सीतापुर। जिले में हाईवे से लेकर प्रत्येक संपर्क मार्गों पर गन्ना भरे ओवरलोड और ओवरहाइट वाहन यमदूत बनकर दौड़ रहे हैं। इनसे हादसों का खतरा तो बना ही रहता है, जगह-जगह जाम का कारण भी ये बन रहे हैं। नियम-कानून को ठेंगा दिखाते हुए फर्राटा भर रहे गन्ना लदे वाहनों की न कहीं चेकिंग हो रही और न रोकटोक की जा रही है।

जिले में पांच चीनी मिले हैं। इनमें एक सरकारी, जबकि चार चीनी मिलें निजी क्षेत्र की हैं। नवंबर के पहले सप्ताह में हरगांव, रामगढ़ व जवाहरपुर चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू हो गया है। क्रय केंद्रों से मिलों तक गन्ना पहुंचाने के लिए सैकड़ों वाहन दौड़ने लगे हैं। हाईवे से लेकर तकरीबन सभी संपर्क मार्गों पर इन दिनों गन्ना भरे वाहनों का बहुतायत में संचालन हो रहा है। गन्ना भरे ओवरलोड व ओवरहाइट ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली विभिन्न मार्गों पर जाम और हादसे का कारण भी बन रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में गन्ना भरे वाहनों से कई हादसे हुए हैं। इनमें तमाम लोग घायल हो चुके हैं। दरअसल, ट्रक व ट्रॉली में बाॅडी से करीब दो मीटर ऊपर तक गन्ना भरा रहता है। लगभग एक मीटर पीछे भी गन्ना बाहर की तरफ निकला रहता है। गन्ना भरे वाहन गुजरते हैं तो सड़क के अधिकांश हिस्से पर इनका ही कब्जा रहता है। ऐसे में हादसे का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन



गन्ना भरे वाहन बनते जाम की वजह

लहरपुर-तंबौर मार्ग पर शारदा सहायक रेगुलेटर के पास गत 13 नवंबर को गन्ना भरे वाहनों के कारण जाम लग गया। जाम के चलते सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस को जाम खत्म कराने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान एक घंटे तक राहगीर जाम में फंसे रहे। यह तो बानगी भर है। गन्ना भरे वाहन केसरीगंज चौराहे, हरगांव मुख्य बाजार समेत कई जगहों पर अक्सर जाम की वजह बनते हैं।


गन्ना लदे वाहनों से हाल में हुए हादसे

- शाह महोली चौराहे पर 11 नवंबर की रात गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में अनुबंधित बस टकरा गई। हादसे में बस चालक घायल हो गया। ट्रॉली में भरा गन्ना सड़क पर बिखर जाने से यातायात करीब एक घंटे तक बाधित रहा।
- केसरीगंज चौराहे पर 13 नवंबर की रात गन्ना भरे ट्रक में ट्रैक्टर टकरा गया। हादसे के बाद ट्रक की साइड में ट्रैक्टर फंस गया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद वाहनों को छुड़वाया।
विज्ञापन


- रेउसा-तंबौर मार्ग पर 14 नवंबर की रात गन्ना भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली से पिकअप टकरा गई। हादसे के बाद पिकअप में आग गई, जिससे ट्रैक्टर भी चपेट में आ गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक समेत दो लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें