फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड आठ ट्रक सीज किए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। परिवहन विभाग एवं तहसील प्रशासन द्वारा शुक्रवार को संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान ओवरलोडेड व आवश्यक प्रपत्र न दिखा पाने पर आठ ट्रकों को सीज कर दिया गया। सभी ट्रक कोतवाली में खड़े करवा दिए गए हैं।
विज्ञापन

एआरटीओ (प्रवर्तन) उदित नारायण व एसडीएम रामदरश राम ने लहरपुर-बिसवां और नगर क्षेत्र में वाहनों की पड़ताल की। टीम ने अकबरपुर के निकट बिसवां की तरफ से आ रहे मौरंग से भरे चार ट्रकों को रोक कर जांच की तो उनमें निर्धारित क्षमता से अधिक मौरंग भरी मिली।
ओवरलोड पाए जाने पर ट्रकों को सीज कर दिया गया। उधर, जांच अभियान के दौरान नगर क्षेत्र में चार ओवरलोड ट्रकों को आवश्यक प्रपत्र न दिखा पाने पर सीज किया गया। कोतवाली पुलिस के अनुसार सभी वाहन कोतवाली में खड़े कराए गए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें