फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: खड़ंजा उखड़वाकर दोबारा लगवाने का आदेश

Thu, 21 May 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
डीएम डॉ राजा गणपति आर ने कसमंडा ब्लॉक के हरदीपुर एवं गोविंदापुर मेें निरीक्षण के दौरान सड़क को
विज्ञापन
सीतापुर। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने बृहस्पतिवार को कसमंडा ब्लॉक के हरदीपुर एवं गोविंदापुर के निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय हरदीपुर संपर्क मार्ग तक लेपन कार्य को देखते हुए सड़क खुदवाकर गुणवत्ता परखी। सड़क के किनारे पटरी नहीं बनी होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला पंचायत के जेई को जल्द कार्य कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जहां पर सड़क निर्माण कार्य कराया जाए वहां पटरी अवश्य बनाई जाए। इसके बाद जिलाधिकारी ने गोविंदापुर स्थित जिंद बाबा से जंगली दास बाबा की कुटी तक खड़ंजा के निर्माण कार्य का जायजा लिया। खड़ंजा में लगी ईंटों की गुणवत्ता परखी। कार्य सही न मिलने पर जिला पंचायत के जेई को खड़ंजा उखड़वाकर पुनः कार्य कराने के निर्देश दिए। डीएम ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि भविष्य में सभी कार्य सही ढंग से कराए जाएं। गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें