फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

102 में सिर्फ दो एटीएम से निकला कैश

Mon, 26 Dec 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद सोमवार को बैंकों की स्थिति में सुधार दिखने लगा है, हालांकि यह सुधार मामूली है। जिला मुख्यालय पर मौजूद बैंक सोमवार को लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरती नजर आई, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र की बैंकों का काम बेहतर नहीं था। वहीं, जिले में मौजूद 102 एटीएम में महज दो एटीएम ही सोमवार को चल सके।
विज्ञापन


शनिवार व रविवार को बैंक बंद थे, वहीं एटीएम ने भी काम नहीं किया। लोग सोमवार को बैंक खुलने का इंतजार कर रहे थे। सोमवार सुबह होते ही जरूरतमंद खाताधारकों ने बैंकों की तरफ रुख किया। दस बजे बैंक खुले तो लोग लाइन में  लगकर खड़े हो गए।

जिला मुख्यालय पर स्टेट बैंक, इलाहाबाद बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा आदि शाखाओं में ग्राहकों को अधिकतम 24 हजार रुपये तक भुगतान किया जाता रहा। इस दौरान ग्राहकों से यह जरूर कहा गया कि वे अपनी सुविधा के अनुसार कम से कम कैश निकालें।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय पर स्टेट बैंक के ही दो एटीएम चलते नजर आए। इनमें भी एटीएम धारकों की लंबी कतारें लगी हुई थीं। इन एटीएम से नए चलन की 2000 रुपये की नोट निकल रही थी। जिला मुख्यालय पर बैंक उपभोक्ताओं का कहना था कि बीते दिनों की अपेक्षा सोमवार का दिन राहत देने वाला रहा।

ग्रामीण क्षेत्र की बात करें तो लहरपुर में स्टेट बैंक, एक्सिस बैंक, इलाहाबाद बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा आदि शाखाएं हैं। यहां पर खाता धारकों को अधिकतम 10 हजार रुपये तक का भुगतान किया जा रहा था। जबकि इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक की हालत में कोई अधिक सुधार नहीं देखा गया।

यहां पर कैश भुगतान करने का काम देर से शुरू हुआ, वहीं खाता धारकों को अधिकतम दो हजार रुपये ही भुगतान किए जा रहे थे। तमाम ग्राहकों को एक-एक हजार रुपये में ही निपटाया जा रहा था। यही हाल बिसवां, सिधौली, मिश्रिख, महोली, महमूदाबाद, हरगाव आदि कस्बों का भी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें