फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लाख मजदूरों में सिर्फ 35 हजार का रजिस्ट्रेशन

Sun, 30 Apr 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में मजदूरों की हालत खराब है। असंगठित मजदूरों की दशा तो और भी बदतर है। केंद्र व प्रदेश सरकार मजदूरों के लिए कई योजनाएं चला रही हैं पर जानकारी के अभाव व अन्य कारणों से इसका लाभ मजदूरों को नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन


सीतापुर की आबादी करीब 45 लाख के आसपास है। एक अनुमान के हिसाब से जिले में दो लाख मजदूर हैं। इनमें महज 35 हजार मजदूरों ने श्रम विभाग में रजिस्ट्रेशन कराया है। सरकारी योजनाओं की हकीकत ये है कि हाल में सरकार ने साइकिल योजना लागू की थी।

जिले में महज 1900 मजदूरों को ही इसका लाभ मिल सका। मजदूर की अगर मिल व फैक्ट्री में या फिर किसी अन्य जगह पर मौत हो जाती है, तब उसके परिवार को सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन


श्रम विभाग का मानक है कि जिसका रजिस्ट्रेशन है, वे उसी मजदूर को योजना का लाभ दे पाएंगे। यही वजह है कि श्रम विभाग के आंकड़ों में अभी तक ऐसा एक भी मामला दर्ज नहीं है, जिसकी मौत मिल या कारखाने में या फिर किसी अन्य जगह पर हुई हो।

सरकार ने मजदूरों के लिए मातृत्व लाभ योजना चलाई है। मजदूर के घर पुत्री का जन्म होने पर 12 हजार रुपये व पुत्र का जन्म होने पर 10 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। यदि किसी मजदूर की मौत होती है, तब उसके परिवार को 2 लाख 25 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें