फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: ऑनलाइन ओपीडी का होगा विस्तार

Sun, 29 Mar 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिला अस्पताल में ऑनलाइन ओपीडी सेवा का जल्द विस्तार होगा। अस्पताल प्रशासन ने इसका खाका खींच लिया है। पांच नए विभागों को जोड़ा जाएगा। अगले सप्ताह से शुरुआत सकती है।
विज्ञापन


पहले चरण में हड्डी रोग विभाग को शामिल किया गया है। अब इसमें फिजिशियन ओपीडी, ईएनटी, दंत रोग विभाग, नेत्ररोग विभाग व मानसिक रोग विभाग को शामिल किया गया है। प्रत्येक ओपीडी में एक-एक कंप्यूटर लगेंगे। तीसरे चरण में पूरे अस्पताल को इससे जोड़ा जाएगा। मरीजों को ऑनलाइन ओपीडी का लाभ लेने के लिए पहले परचा काउंटर पर जाना होगा। यहां पर आभा आईडी से परचा बनेगा।

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. इंद्र सिंह ने बताया कि ऑनलाइन ओपीडी की शुरुआत हो गई है। अब विस्तार किया जाना है। कंप्यूटर सेट आ गए हैं। अगले सप्ताह से शुरुआत होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें