फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सीएचसी अधीक्षक ने डीएम को दी गलत सूचना, थमाया नोटिस

Sun, 29 Mar 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
स्वास्थ्य केंद्र में जांच करते डीएम।
विज्ञापन
सीतापुर। जिलाधिकारी डाॅ. राजा गणपति आर ने शनिवार को हरगांव विकासखंड के स्वास्थ्य केंद्र ककराही का निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र तो खुला मिला लेकिन कर्मचारी उपस्थित नहीं थे।
विज्ञापन


सीएचसी अधीक्षक ने डीएम से एक माह में सीएचसी में छह प्रसव होने की बात कही। जांच में यह बात झूठ निकली। इस पर डीएम ने अधीक्षक को जमकर फटकारा। अधीक्षक को गलत सूचना देने पर नोटिस देकर जवाब मांगा।

डीएम ने तीन एएनएम का 15 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। डीएम के औचक निरीक्षण के समय ककराही उपकेंद्र खुला था। हालांकि इस दौरान डीएम को कोई कर्मचारी उपस्थित नहीं मिला।
विज्ञापन


डीएम ने सीएचसी अधीक्षक हरगांव डाॅ. संजय गौड़ से बात की। डॉ. संजय ने बताया कि उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारी बिना किसी सूचना के अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित हैं। अधीक्षक ने बताया कि उपकेंद्र में एक माह में अब तक छह प्रसव हुए हैं। जांच में यह बात झूठी निकली। डीएम ने कहा कि उपकेंद्र की स्थिति देखने से लग रहा है कि काफी समय से कोई प्रसव नहीं हुआ है।

उपकेंद्र की साफ-सफाई खराब मिली। अधीक्षक ने बताया कि उपकेंद्र पर तीन एएनएम किरन देवी, संतोषी देवी व एकता राज तैनात हैं। तीनों अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं कर रही हैं। इस पर जिलाधिकारी ने तीनों का 15 दिनों का वेतन काटने के निर्देश दिए। सीएचसी अधीक्षक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

नोटिस में लिखा कि यदि उपकेंद्र में प्रसव हुए हैं, तो उसका साक्ष्य दिया जाए। गलत सूचना देने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें