फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: वोटर बनने के लिए एक सप्ताह का समय शेष, बीएलओ से करें संपर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। पंचायत मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। बीएलओ अपने मतदान केंद्र से संबंधित मतदाताओं के घर-घर जाकर सर्वेक्षण कर गणना कार्ड बना रहे हैं। यह कार्य 29 सितंबर तक चलेगा। ग्रामीण क्षेत्र के ऐसे लोग जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है। परिवार के सदस्यों के नाम व पता या अन्य कोई त्रुटि है। वह मृतक और डुप्लीकेट मतदाता का नाम सूची से हटाना चाहते हैं, तो वह संबंधित बीएलओ से संपर्क करें।
विज्ञापन



बता दें कि जिले में 1588 ग्राम पंचायतें हैं। यहां मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। इसके लिए बीएलओ घर-घर जा रहे हैं। यदि किसी ग्रामीण परिवार के घर बीएलओ नहीं पहुंच सके हैं, तो अपने बीएलओ से संपर्क कर लें। पंचायत मतदाता सूची में नाम दर्ज करने, त्रुटियों को सही करने और नाम हटाने के लिए सर्वे का कार्य 29 सितंबर तक ही चलेगा। इसके बाद गणना कार्ड के आधार पर परिवर्धन, संशोधन और विलोपन की तैयार हस्तलिखित पांडुलिपि को तैयार करके इसे छह अक्तूबर तक सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अफसर के दफ्तर में बीएलओ को जमा करना है। सात अक्तूबर से 24 नवंबर तक ड्राफ्ट नामवलियों की कम्प्यूटरीकृत पांडुलिपि तैयार की जाएगी। अन्य कार्रवाई करते हुए पांच दिसंबर को अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें