फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सीतापुर में अवैध पटाखों के साथ एक को पकड़ा

Thu, 16 Oct 2025 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। सहादतनगर गांव में पुलिस ने एक युवक को पटाखों के अवैध भंडारण व बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर श्यामू कनौजिया ने बताया कि बुधवार देर शाम सहादतनगर गांव में तलाशी के दौरान एक घर से 43 किलो विस्फोटक पदार्थ बरामद हुआ है। साथ ही सहादतनगर निवासी अर्श को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


अर्श दिवाली पर दुकान लगाकर अवैध ढंग से इन पटाखों को बेचने की फिराक में था। पुलिस ने माल को जब्त कर लिया है। बरामद माल की कीमत करीब एक लाख रुपये है। सीओ महोली नागेंद्र चौबे ने बताया कि लगातार चेकिंग अभियान चलाकर अवैध विस्फोटक पदार्थों के भंडारण व बिक्री पर अंकुश लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें