फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ के हमले में ग्रामीण की मौत

Thu, 01 Dec 2016 11:22 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
सांड़ - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
सदरपुर इलाके के मवासेपुर गांव में गुरुवार शाम नित्यक्रिया के लिए गए एक अधेड़ को आवारा सांड़ ने पटककर-कर मार डाला। घटना की सूचना पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को दे दी गई है। 
विज्ञापन


सदरपुर इलाके के मवासेपुर गांव निवासी विश्वंभर (50) गुरुवार शाम करीब छह बजे गांव के बाहर नित्यक्रिया के लिए निकला था। इस दौरान एक सांड़ ने उस पर हमला कर दिया। शोर सुन जब तक लोग उसे बचाने पहुंचते विश्वंभर को सांड़ ने पटककर मार डाला।

घटना के बाद लोगों ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी। बताते हैं कि इस आवारा सांड़ का कई महीनों से क्षेत्र में आतंक है। इससे पूर्व सांड़ के हमले में इस क्षेत्र के दो लोगों की मौत हो चुकी है। करीब 12 लोग जख्मी हो चुके हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें