फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: एक लाख बच्चे उत्तीर्ण, महज 1,180 को ही मिला दाखिला

Sun, 19 Apr 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। परिषदीय विद्यालयों से उत्तीर्ण कक्षा पांच व आठ के महज 1180 विद्यार्थियों को अगली कक्षाओं में दाखिला मिला है। एक लाख सात हजार विद्यार्थी बिना दाखिले के ही घूम रहे हैं। बीएसए ने समीक्षा में काफी अंतर मिलने पर नाराजगी जताई है। बीईओ को हिदायत दी है कि वह दो दिन के अंदर शत प्रतिशत दाखिला दिलाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत नौनिहालों को 31 मार्च को रिजल्ट वितरित किया गया था। इसके बाद संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक को जिम्मेदारी दी गई थी कि कक्षा पांच व आठ पास विद्यार्थियों को निकट के विद्यालय में दाखिला दिलाएं। इसके लिए प्रधानाध्यापकों से बीएसए ने नया शैक्षिक सत्र बीत जाने के बाद रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे।
विद्यालयों से आए आंकड़ों के बाद बीएसए ने समीक्षा की तो काफी अंतर मिला है। कक्षा पांच में इस बार 56227 विद्यार्थी पास हुए है। इन्हें एक सप्ताह के अंदर कक्षा छह में दाखिला दिलाने की हिदायत दी गई थी लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद महज 965 विद्यार्थियों का ही कक्षा छह में दाखिला हुआ है।
विज्ञापन

इसी तरह कक्षा आठ में 51157 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे। इनमें महज 215 विद्यार्थियों को ही कक्षा नौ में एडमिशन हुआ है। यह आंकड़े सामने आने के बाद प्रधानाध्यापकों को सख्त हिदायत दी गई है कि वह इसे दो दिन के अंदर शत प्रतिशत कराएं।
विज्ञापन

यह है विकासखंडवार दाखिले के आंकड़े
विकासखंड कक्षा पांच कक्षा आठ
रेउसा 32 1
सकरन 8 7
बिसवां 19 27
पिसावां 78 1
बेहटा 61 0
रामपुर मथुरा 7 0
कसमंडा 18 3
हरगांव 31 1
परसेंडी 49 1
लहरपुर 158 6
गोंदलामऊ 61 1
सिधौली 73 1
एलिया 148 31
पहला 60 38
खैराबाद 60 92
मछरेहटा 29 0
मिश्रिख 3 5
महोली 29 0
महमूदाबाद 32 0
नगर सीतापुर 4 0
नगर महमूदाबाद 0 0
नगर बिसवां 0 0
नगर खैराबाद 5 0
नगर मिश्रिख 0 0
इनसेट
दो दिन में कराएं दाखिला
दाखिले की समीक्षा की गई है। बहुत ही कम नामांकन हुए है। इस पर बीईओ को शत प्रतिशत दाखिला कराने की सख्त चेतावनी दी गई है।
अखिलेश प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें