सिधौली (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को एक कार खाई में पलट गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी ले जाया गया। एक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया और दूसरे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
संदना थाना क्षेत्र के कैलाशनपुरवा के अजय (35) और जिला सुल्तानपुर के गांव कदीरपुर के पृथ्वीराज सिंह (40) कार से लखनऊ जा रहे थे। कोनीघाट पुल के निकट मोड़पर कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में दोनो कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायलों को सीएचसी सिधौली ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने पृथ्वीराज सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं कार चालक अजय को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाल रनवीर सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। (संवाद)