फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापामारी में एक अस्पताल बंद, तीन को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को जिले के अस्पतालों में छापामारी की। शहर में एक हॉस्पिटल बिना पंजीकरण के चलते मिला। छह नर्सिंग होम में मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था। इस पर दो हॉस्पिटल को बंद करने का नोटिस दिया गया। अन्य को मेडिकल कचरे का नियमानुसार निस्तारण करने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेंद्र शाही, डॉ. उदय प्रताप ने नवीन चौक के निकट संचालित न्यू संजीवनी हॉस्पिटल पर छापा मारा। यह बिना पंजीकरण के चलते मिला। हॉस्पिटल में कोई मरीज भर्ती नहीं था। यहां पर संचालक नदारद मिले। इस पर मकान मालिक ने फोन के माध्यम से संचालक से बात कराई।
टीम ने हॉस्पिटल बंद करने के निर्देश दिए। उन्नति हॉस्पिटल मुंशीगंज चौराहा के निरीक्षण के दौरान बायोमेडिकल वेस्ट का नियमानुसार निस्तारण नहीं किया जा रहा था। कोई भी पंजीकृत अधिकृत चिकित्सक उपस्थित नहीं था। मौके पर एक प्रसूता अंजू निवासी कसरैला भर्ती थी, जिनका प्रसव ऑपरेशन से हुआ था।
विज्ञापन

प्रभारी प्रतिनिधि द्वारा कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए गए। हॉस्पिटल में नियमों का पालन न करने पर उन्नति हॉस्पिटल के पंजीकरण का निरस्तीकरण करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
ओम हॉस्पिटल नैपालापुर में बायोमेडिकल वेस्ट का नियमानुसार निस्तारण नहीं किया जा रहा था। कोई भी पंजीकृत चिकित्सक उपस्थित न होने के कारण मौके पर नोटिस जारी किया गया। नमरा हास्पिटल नैपालापुर के निरीक्षण के दौरान मौके पर प्रभारी कमर आलम उपस्थित मिले।
कोई भी एमबीबीएस पूर्णकालिक चिकित्सक उपस्थित नहीं था। हास्पिटल में बायोमेडिकल वेस्ट का नियमानुसार निस्तारण नहीं किया जा रहा था। इस पर नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें