सीतापुर। छत्तीसगढ़ पुलिस ने महमूदाबाद से शनिवार को चावल की हेराफेरी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम आरोपी को अपने साथ ले गई है। छत्तीसगढ़ के जिला सरगुजा थाना मणिपुर में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनिल पांडेय ने बताया कि 24 फरवरी 2025 को एक केस दर्ज हुआ था। इसमें बताया गया था कि लक्ष्मी ट्रेडिंग कंपनी ने 24 फरवरी को ट्रक संख्या सी जी 15 डी डी 9483 से 600 बोरी करीब 300.60 क्विंटल चोरी का चावल लोड किया था। इसे महमूदाबाद में बेचा गया।
वाहन चालक की निशानदेही पर महमूदाबाद के मौलापुर निवासी उमर ट्रेडिंग कंपनी संचालक दिनेश कुमार वर्मा को गिरफ्तार किया गया। उनके गोदाम में बरामद चोरी का 450 बोरी चावल भी सील कर दिया गया है। लिप्त अन्य लोगों का पता लगाने के लिए दिनेश कुमार वर्मा को पुलिस अपने साथ ले गई है।