रेउसा (सीतापुर)। कस्बे के एक घर में शनिवार को अचानक विस्फोट हो गया। चपेट में आकर एक बालक झुलस गया। धमाके के कारण घर की दीवाराें में दरारें भी आ गईं हैं। अजमेरी के घर में दोपहर को अचानक तेज धमाका हो गया। इससे आसपास के लोग सहम गए।
हादसे में अजमेरी के पुत्र आकिब (12) गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों ने घटना को छिपाते हुए बालक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। ग्रामीणों को आशंका है कि अजमेरी के घर में पटाखे बनाने का काम चल रहा था।
परिजनों के मुताबिक चूल्हे पर कचड़ी पापड़ बनाते समय आग लग गई, जिससे बालक झुलस गया। आकिब का इलाज जारी है। थानाध्यक्ष हनुमंत लाल तिवारी ने बताया कि जांच की जा रही है।