फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटरों को साड़ियां बांटते एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। पंचायत चुनाव की तारीख करीब आते ही वोटरों को लुभाने और रिझाने का खेल तेज हो गया है। रविवार को मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए साड़ियां बांट रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा फरार हो गया है।
विज्ञापन

लहरपुर पुलिस के मुताबिक, इलाके के लच्छननगर में पूर्व प्रधान व प्रधान पद के प्रत्याशी हसमत की ओर से वोटरों को लुभाने के लिए साड़ी व पैसे बांटे जा रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने साड़ियां बांट रहे गिरवर उर्फ रहीस को दबोचा है।
उसके पास से छह साड़ियां मिली है। मौके से अनुरुद्ध साड़ियों से बंधा गट्ठर लेकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। कोतवाल का कहना है कि मामले में केस दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें