फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़ा एक अंर्तजनपदीय आटोलिफ्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुतुबनगर (सीतापुर)। कुतुबनगर चौकी प्रभारी ने वाहन चेकिंग के दौरान एक अंतर्जनपदीय ऑटोलिफ्टर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने ऑटोलिफ्टर के पास से चोरी की तीन बाइक बरामद की हैं।
विज्ञापन

पिसावां थाना क्षेत्र की कुतुबनगर चौकी प्रभारी संतकुमार सिंह, आरक्षी नंदकुमार, सौरभ, प्रदीप के साथ गुरुवार रात महमदपुर तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच एक बाइक सवार पुलिस को देख भागने का प्रयास करने लगा।
संदिग्ध गतिविधियों के चलते पुलिस टीम ने घेरकर बाइक सवार को धर दबोचा। पूछताछ में बाइक सवार ने अपना नाम उदित सिंह निवासी महमदनगर होना बताया। पड़ताल में बाइक चोरी की पाई गई। पुलिस के सख्ती करने पर उसने सीतापुर, सिधौली, लखनऊ, रामकोट आदि जगहों पर कई बाइकें चोरी करने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन

बाइक चोरी कर उन्हें सस्ती दरों में बेच देता था। ऑटोलिफ्टर की निशानदेही पर दो चोरी की और बाइक पुलिस ने बरामद कीं। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें