फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने मंडी निरीक्षक पर दर्ज कराया केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर कोतवाली इलाके की एक महिला ने मंडी निरीक्षक पर दुष्कर्म और चार अन्य साथियों के जरिए पिटाई व धमकी दिलाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शहर से सटे एक मोहल्ले के निवासी महिला का कहना है कि उसके पति की मौत हो गई थी। इस दौरान मंडी निरीक्षक अशोक वर्मा ने उससे संपर्क कर हर तरह से मदद का आश्वासन दिया। आरोप है कि मदद के नाम पर उसके साथ अशोक ने कई बार दुष्कर्म किया।
जब उसने ऐसा करने से इंकार करना शुरू किया तो चार गुंडों को भेजकर उसने पिटाई कराई और उसे जान से मारने की धमकी देकर चुप कराने की कोशिश की। इस बाबत महिला ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने अशोक वर्मा को नामजद करते हुए चार अज्ञात लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया है। कोतवाल अंबर सिंह का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें