तंबौर(सीतापुर)। ग्राम चटेलापुरवा के पास आशाराम के खेत में मढ़ाई करते समय अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने पर खेत में मढ़ाई के लिए इकट्ठा की गई लगभग एक एकड़ गेहूं की फसल व चटेला निवासी दुलारे की मढ़ाई मशीन जल गई।
लपटें उठतीं देख ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग लगते ही दुलारे ने मशीन खोलकर ट्रैक्टर निकाल लिया था। मढ़ाई के समय चटेलापुरवा के आशाराम व वीरप्रताप की एक एकड़ की गेहूं की फसल जल गई।