शहर के कपूरबाग निवासी राकेश मिश्रा ने नगरपालिका के शिविर में मंगलवार को पहुंचे। राकेश मिश्रा ने बताया कि दाखिल खारिज के लिए फीस जमा करनी थी, लेकिन शिविर में भी फीस जमा नहीं हो पाई। दाखिल खारिज से जुड़े कर्मचारियों ने तमाम व्यवधान उत्पन्न करके वापस कर दिया। इससे पहले कई बार फीस जमा करने के लिए औपचारिकताएं पूर्ण कर चुके हैं।
दोबारा जमा नहीं हो पाई फाइल
नवीन गल्ला मंडी निकट निवासी किरण ने भी अपने घर की दाखिल खारिज कराने के लिए आवेदन किया था। एक बार फाइल जमा कर दी थी। उसके बाद जब नगरपालिका पहुंची तो बताया गया कि आपकी फाइल कहीं खो गई है। इससे दोबारा जमा करनी पड़ेगी। आज जमा करने आए तो तमाम दिक्कतें बताकर वापस कर दिया गया। अब दाखिल खारिज होगी की नहीं, यह पता ही नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन
दिखावा बनकर रह गया नगरपालिका का मेगा शिविर
सीतापुर। नगरपालिका की तरफ से मंगलवार को पालिका परिसर में मेगा शिविर लगाया गया। इसमें फरियादियों की तमाम भीड़ उमड़ी। अधिकतर लोग दाखिल खारिज न हो पाने पर भागदौड़ करते हुए दिखाई दिए। शिविर में न तो किसी की फाइल जमा हो पाई और न ही किसी की समस्या का समाधान हो पाया। शिविर केवल दिखावा बनकर रह गया।
नगरपालिका सीतापुर में दाखिल खारिज की एक हजार से अधिक फाइलें लंबित पड़ी हुई हैं। नगरपालिका के जिम्मेदार इसमें बिल्कुल रुचि नहीं ले रहे हैं। जिलाधिकारी ने इन समस्याओं को लेकर नगरपालिका को मेगा शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए थे। दाखिल खारिज से संबंधित अधिकतर मामलों को लटका दिया गया है। फरियादियों को बहाना बताकर लौट दिया गया। इसी तरह जलकर, हाउस टैक्स सहित अन्य समस्याओं को लेकर शहरवासी काफी परेशान दिखे। मोहित ने बताया शिविर केवल दिखावे का था। इसी तरह रोजाना नगरपालिका में भागदौड़ करते रहते है। कर्मचारी समस्याओं के निस्तारण में बिल्कुल रुचि नहीं दिखाते है।