पिसावां(सीतापुर)। मलेरिया से पीड़ित एक वृद्धा की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। सीएचसी में उसका इलाज चल रहा था। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।
बरमहौला निवासी रामदेई (68) को 10 दिनों से बुखार आ रहा था। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने 24 सितंबर को एक प्राइवेट पैथाेलॉजी से जांच करवाई थी। मलेरिया की पुष्टि होने पर वृद्धा काे सीएचसी पिसावां में भर्ती कराया गया था।
तीन दिन पहले ही थोड़ा सुधार होने पर परिजन घर लेकर चले गए थे। शुक्रवार को फिर से तबीयत बिगड़ गई तो परिवार के लोग सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां पर डॉक्टरों ने वृद्धा काे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया।