फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: हादसे में वृद्धा की मौत

Fri, 24 Apr 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रिख। सिधौली-मिश्रिख मार्ग पर घरवासपरा गांव के पास बुधवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

तरसावां गांव निवासी कमला देवी (65) अपने पौत्र अभय के साथ मिश्रिख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दवा लेने आई थीं। दवा लेकर दोनों बाइक से घर वापस जा रहे थे। तभी सिधौली मार्ग पर घरवासपरा के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक उनकी बाइक से टकरा गई। टक्कर लगने से कमला देवी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें