फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: तेल व्यापारी की लाठियों से पीटकर हत्या, बेटा गंभीर

Sun, 11 Oct 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर की मुख्य बाजार में स्थित दालमंडी में शनिवार सुबह मोहल्ला दुर्गापुरवा निवासी तेल व्यापारी रामकृष्ण राठौर (53) की लाठियों से पीटकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उनके साथ मौजूद पुत्र अभिषेक को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। मृतक के परिजनों ने दुकान के विवाद के चलते अपने चाचा-चाची व उनके बच्चों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर चाची व उनकी बेटी को गिरफ्तार कर किया है। दुर्गापुरवा निवासी कृष के अनुसार उनके पिता रामकृष्ण राठौर की दुर्गापुरवा में सरसों के तेल की पिराई करने की दुकान है। शनिवार सुबह 11.45 कृष अपने पिता रामकृष्ण राठौर उर्फ बबलू व बड़े भाई अभिषेक के साथ बाजार में सरसों का तेल देने के लिए जा रहे थे। बाजार में ही उनके चाचा रवींद्र राठौर की दुकान भी है। रिश्ते में पिता के चचेरे भाई लगने वाले रवींद्र उनसे रंजिश मानते थे। रामकृष्ण जब रिश्ते में चचेरे भाई की दुकान के सामने से गुजरने लगे तो दुकान पर मौजूद रवींद्र उर्फ कल्लू, उनकी मां कमलेश और उनकी पुत्री रेनू ने एक राय होकर दुकान के बाहर आकर पिता रामकृष्ण को लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

पिता को बचाने की कोशिश में भाई अभिषेक भी जख्मी हो गए। आरोपियों ने पिटाई के बाद आरोपी पिता-पुत्र को गंभीर हालत में छोड़ दिया। घटना से बाजार में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पिता-पुत्र को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने रामकृष्ण को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें