फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: प्रेक्षक बोले, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा पुख्ता की जाएं

Sun, 28 Apr 2024 09:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
आरएमपी डिग्री कॉलेज का निरीक्षण करते प्रेक्षक व अन्य अफसर।
विज्ञापन
सीतापुर। तहसील सदर प्रांगण में स्थित भंडारण कक्ष में ईवीएम और वीवीपैट को विधानसभावार रखा गया है। यहां से ईवीएम को आरएमपी डिग्री कॉलेज भेजा जाएगा। कॉलेज से पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दिन ईवीएम पीठासीन अफसरों को सौंपी जाएंगी।
विज्ञापन

रविवार को सामान्य प्रेक्षक शिव शंकर ने तहसील स्थित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। प्रेक्षक ने आरएमपी कॉलेज में बनने वाले स्ट्रांग रूम के निरीक्षण के दरमियान दरवाजे व खिड़कियों को ठीक करने के निर्देश दिए। कहा कि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को देखते हुए खिड़कियों को सही किया जाए। शौचालयों के दरवाजे ठीक करा लिए जाएं।
प्रेक्षक शिव शंकर ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पहले तहसील के स्ट्रांग रूम (ईवीएम) का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद आरएमपी पीजी कॉलेज में बनने वाले स्ट्रांग रूम को देखा।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिया कि पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान यातायात बाधित न हो इसके लिए रूट चार्ट व गाड़ियों को खड़ी करने की तैयारी पहले से सुनिश्चित कर ली जाए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नीतीश कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट कृष्णानंद तिवारी, उपजिलाधिकारी सदर ज्ञानेंद्र द्विवेदी,उपजिलाधिकारी बिसवां मनीष कुमार,उपजिलाधिकारी पराग माहेश्वरी, उपजिलाधिकारी लहरपुर आकांक्षा गौतम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें