फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मांस लदी दो पिकअप को पुलिस ने की सीज

Sun, 28 Apr 2024 09:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सदरपुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में वाहन से खून टपकते देख ग्रामीणों ने पिकअप को घेर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मांस लदी पिकअप को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर पुलिस दोनों पिकअप सीज कर दी हैं। पशु चिकित्सक ने मांस के सैंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है।
विज्ञापन

कुर्रेसी मोहल्ले में आमिर के घर के सामने दो पिकअप देख बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। पिकअप से खून टपकते देख ग्रामीणों ने जानकारी पुलिस को दी। उनको आशंका थी कि इसमें मांस है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पिकअप को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया।
थाने पर ही चिकित्सक डिप्टी सीवीओ बिसवां डॉक्टर हरी सिंह ने पिकअप में लगे मांस का परीक्षण किया। इसके साथ ही उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया है। एसओ राकेश सिंह ने बताया कि मांस लदी दोनों पिकअप थाने लाई गईं थीं।
विज्ञापन

जांच की गई तो लाइसेंस के अनुरूप कागजात की नहीं पाए गए। इसके चलते दोनों पिकअप को सीज कर दिया गया है। मांस किस जानवर का है, यह जांच रिपोर्ट से ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें