फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग होम का नहीं मिला पंजीकरण, नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रिख (सीतापुर)। मिश्रिख में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को अवैध नर्सिंग होम व झोलाछाप के खिलाफ अभियान चलाया। कई झोलाछाप टीम को देखते हुए भाग खड़े हुए। एक नर्सिंग होम अपना पंजीकरण नहीं दिखा सका। इस पर नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेंद्र शाही व सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रखर श्रीवास्तव ने शनिवार को मिश्रिख कस्बे में चले रहे नर्सिंग होम पर छापामारी की। टीम ने न्यू मिश्रिख मेडीसिटी सेंटर पर छापा मारा। वहां सुविधाओं को परखा, जिसमें कई कमियां उजागर हुई। जब नर्सिंग होम के पंजीकरण के अभिलेख मांगे तो उसे नहीं दिखाया जा सका।
इस पर टीम ने नोटिस जारी करते हुए तीन दिन में पंजीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। इसके बाद टीम आंट पहुंची। वहां भनक लगते ही कई झोलाछाप मौके से भाग निकले। इस दौरान टीम ने वहां दवाओं का स्टॉक जब्त कर लिया। इसके बाद आंट बाजार से मौनी मेडिकल स्टोर व उत्तम मेडिकल स्टोर पर छापा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें